भारत इस बार जी20 की अध्यक्षता कर पूरी दुनिया को राह दिखा रहा है। 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में जी20 समिट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तक कई तमाम हस्तियां शामिल होने भारत आ रही है। ऐसे में सभी मेहमानों को इस बार भारतीय संस्कृति का शुद्ध शाकाहारी खाना खाने को मिलेगा। सभी की खाने की थाली में कई राज्यों की झलक दिखेगी।
इस बार जी-20 समिट में सड़को से लेकर खाने की प्लेट तक में भारतीय सभ्यता की झलक दिखाई देगी। इस बार जी-20 समिट के लिए मीडिया डेलीगेशन में तकरीबन साढ़े तीन हजार लोग होंगे। सभी के लिए प्रगति मैदान में ही खाने का इंतजाम किया गया है।
सभी के लिए होगी खास मिलेट्स थाली तैयार
बताया जा रहा है कि इस बार 2023 में भारत की पहल पर मिलेट्स ईयर के तौर पर पुरी दुनिया सेलीब्रेट कर रही है। इसी के चलते इस जी-20 समिट के मेन्युकार्ड में भी पीएम मोदी के इस ‘श्रीअन्न’ की छाप दिखने जा रही है। समिट में आने वाले सभी मेहमानों को शुद्ध शाकाहारी खाना ही परोसा जाएगा। सभी के लिए खास तरह की मिलेट्स थाली तैयार की गई है। जानकारी के अनुसार खाने के मेन्यू में 100 से भी ज्यादा पकवान होंगे। जिसमें कई पकवान तो बाजरा, रागी, ज्वार और तिल आदि मोटे अनाज से बने होंगे। इस मैन्यू में स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स तक सबकुछ मिलेट्स यानी मोटे अनाज से ही तैयार किया जा रहा है।
खाने में दिखेंगे कई राज्य
वहीं पकवानों में बिहार का लिट्ठी चोखा, राजस्थानी दाल बाटी चूरमा, पंजाबी तड़का, उत्तपम और इडली, बंगाली रसगुल्ले, दक्षिण भारत का मसाला डोसा, जलेबी जैसे कई खास डिशेज और मिठाईयां खास तौर पर परोसी जाएंगी।