Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : प्रीतम की हरक-काऊ से मुलाकात, आखिर क्या पक रही है खिचड़ी?

Harak Singh Rawat

देहरादून: विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री विधायकों का दल बदलने का सिलसिला जारी है। कब कौन किस पार्टी का दामन थाम ले कुछ कहा नहीं जा सकता है। बीते दिन यशपाल आर्य और उनके बेटे ने घर वापसी की. तो वहीं खबर आई की उमेश काऊ और हरक सिंह रावत ने भी दिल्ली का रुख किया था। रायपुर से विधायक उमेश काऊ ने ये तक कहा था कि वो दिल्ली यशपाल आर्य को रोकने गए थे ना की कांग्रेस में शामिल होने।

वहीं एक बार फिर से कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक उमेश शर्मा काऊ चर्चाओं में आ गए हैं वो भी एक तस्वीर को लेकर जिसमे उनके साथ नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी मौजूद हैं। इस फोटो के वायरल होने से भाजपा के दिलों की धड़कन बढ़ गई है। ये तस्वीरें बहुत कुछ बयां कर रही है। एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि क्या हरक सिंह रावत और उमेश काऊ कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं? कहीं हरक सिंह रावत और उमेश काऊ घर वापसी तो नहीं करने जा रहे?

आपको बता दें कि ये तस्वीर आज सुबह की है। जिसमे विधायक उमेश शर्मा काऊ, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के निजी आवास पर पहुंचे. हरक ने सभी का खुशी खुशी स्वागत किया. सभी के चेहरे पर मुसकिन थी। चारों ने कई घंटे बात की लेकिन दूसरी तरफ भाजपा की दिल की धड़कनें बढ़ गई है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि हरक सिंह और उमेश काऊ क्या कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। क्या बागियों को कांग्रेस मनाने की कोशिश कर रही है? क्या कई और बागी घर वापसी कर रहे हैं?  कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के आवास पर कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी इस बात को और बल देती नजर आ रही है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रीतम सिंह और AICC सदस्य ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को बागियों से बातचीत करने की जिम्मेदारी दी गई है.

हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि हरक सिंह और उमेश काऊ कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। उनका तो यही कहना है कि ये एक सामान्य मुलाकात है लेकिन तस्वीरे बहुत कुछ बोलती है और बयां करती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें