Uttarakhand

Bageshwar news: अधिकारी अपने बिस्तर में मिले मृत, विभाग में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस  

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां जिले के जिला क्रीडा अधिकारी कमरे में मृत पाए गए हैं। अधिकारी की मौत के बाद से ही विभाग नें हड़कंप मचा हुआ है।

कमरे मे मृत मिले क्रीडा अधिकारी

जानकारी के अनुसार जिले के क्रीडा विभाग में जब क्रीडा अधिकारी सीएम वर्मा काफी देर तक दफ्तर नहीं पहुंचे तो उनके आवास से कुछ लोग उनके आवास पर गए। इस दौरान अधिकारी अपनी चारपाई में लेटे हुए थे। कर्मचारी ने जब उन्हें जगाना चाहा तो वो नहीं उठे जिसके बाद जब कर्मचारियों ने नजदीक जाकर देखा तो सीएम वर्मा की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

जैसे ही अधिकारियों ने उन्हें उनके घर में बिस्तर में मृत पाया तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद अधिकारियों ने इस बात की जानकारी अपने कार्यालय में दी और पुलिस को मामले ले अवगत कराया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें