Dehradun NewsHighlight

जन आशीर्वाद यात्रा की आज से शुरुआत, केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट होंगे शामिल, ये है रुट प्लान

ajat bhatt

देहरादून :उत्तर प्रदेश विधनसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए अभी से कमर कस चुके हैं. इसकी शुरुआत आज से केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल नए मंत्री करेंगे. मंत्रिमंडल में शामिल नए और पदोन्नत किये गए केंद्रीय मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान 212 लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे. इस दौरान करीब 19,567 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेंगे. यह यात्रा 19 राज्यों में होते हुए करीब 265 जिलों से गुजरेंगी. इस यात्रा के दौरान 1663 छोटे-बड़े कार्यक्रम किए जाएंगे.

उत्तराखंड में शुरु हो रही इस यात्रा में केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट भी शामिल होंगे। अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा डाट काली मंदिर से शुरु होगी जो की प्रदेश कार्यालय जाकर खत्म होगी। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज और कार्यकर्ता यात्रा में मौजूद रहेंगें।

जन आशीर्वाद यात्रा के दृष्टिगत यातायात प्लान –

डाट काली मंदिर से ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे तक – रैली के डाट काली मंदिर से ट्रांसपोर्ट नगर तक चलने के दृष्टिगत यातायात को रोक-रोककर चलाया जायेगा।

 ट्रांसपोर्टनगर– रैली के ट्रांसपोर्ट नगर से आईएसबीटी की ओर प्रस्थान करने पर देहरादून से ट्रांसपोर्टनगर आने एवं जाने वाले वाहनों द्वारा फ्लाईओवर का प्रयोग किया जायेगा.

आईएसबीटी- रैली के आईएसबीटी पहुँचने से पूर्व आईएसबीटी से सहारनपुर रोड़ पर यातायात को रोक-रोककर चलाया जायेगा।

शिमलाबाईपास तिराहा–रैली के शिमलाबाईपास तिराहा पहुँचने से पूर्व सेन्ट ज्यूड चौक से सभी वाहनों को ट्रांसपोर्टनगर की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

शिमलाबाईपास तिराहे से निरंजनपुर मण्डी की ओर–रैली के शिमलाबाईपास तिराहे से निरंजनपुर मण्डी की ओर प्रस्थान करने पर आईएसबीटी पर यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा जबकि निरंजनपुर मण्डी की ओर जाने वाले यातायात को जीएमएस रोड़ की ओर से भेजा जायेगा ।

 निरंजनपुर मण्डी – रैली के निरंजनपुर मण्डी पहुँचने से पूर्व कमला पैलेस से मण्डी की ओर आने वाले यातायात को बल्लीवाला एवं सेन्ट ज्यूड चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।

निरंजनपुर मण्डी से सहारनपुर चौक – रैली के मण्डी चौक से सहारनपुर चौक की ओर प्रस्थान करने पर सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को मण्डी तिराहे से जीएमएस रोड़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक तक–रैली के सहारनपुर चौक पहुँचने से पूर्व बल्लीवाला से सहारनपुर चौक आने-जाने वाले वाहनों को निरंजनपुर मण्डी तिराहे की ओर भेजा जायेगा ।

 प्रिंस चौक से शहीद स्मारक तक–रैली के प्रिंस चौक पहुँचने से पूर्व चन्दर नगर कट से वाहनों को रोक-रोककर प्रिंस चौक की ओर भेजा जायेगा एवं पोस्ट ऑफिस तिराहे से कोई भी वाहन चन्दर नगर कट की ओर नहीं भेजा जायेगा।

शहीद स्मारक से तहसील चौक की ओर–रैली के शहीद स्मारक से क्वालिटी हार्डवेयर की ओर प्रस्थान करने पर द्रोण कट, तहसील चौक, बुद्धा चौक एवं एमकेपी चौक से यातायात कचहरी रोड़ की ओर नहीं भेजा जायेगा।

क्वालिटी हार्डवेयर पर–रैली के तहसील चौक पहुँचने पर द्रोण कट एवं तहसील चौक से यातायात को दून चौक की ओर भेजा जायेग।

क्वालिटी हार्डवेयर से घण्टाघर की ओर – रैली के प्रस्थान करने पर दर्शनलाल चौक/ राजपुर रोड़ से चकराता रोड़ की ओर जाने वाले यातायात को रोक-रोककर भेजा जायेगा ।

घण्टाघर से यूके लिप्टस चौक तक – रैली के दौरान राजपुर रोड़ की ओर जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक, लैन्सडाऊन चौक होते हुये भेजा जायेगा।

यूके लिप्टस से दिलाराम चौक यू-टर्न तक – रैली के दौरान राजपुर रोड़ जाने एवं आने वाले वाहनों को रोक-रोककर भेजा जायेगा।

दिलाराम चौक से सर्वे चौक तक – रैली के दौरान राजपुर रोड़ से ई0सी0 रोड़ जाने वाले वाहनों को ग्लोब चौक, क्वालिटी चौक की ओर से सर्वे चौक/सुभाष रोड़ की ओर भेजा जायेगा।

सर्वे चौक से द्वारिका स्टोर तक – रैली के दौरान राजपुर रोड़ से ई0सी0 रोड़ जाने वाले वाहनों को सुभाष रोड़ होते हुये भेजा जायेगा ।

प्रदेश कार्यालय – रैली के प्रदेश कार्यालय प्रस्थान करने पर यातायात को सामान्य किया जायेगा।

नोट- रैली के दौरान सभी संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु सक्रिय रहेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें