National

इस प्रसिद्ध कलाकार ने बनाए 250 नारियल से भगवान के रथ, रेत में बनाई छह फीट की मूर्ति

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के शुभारंभ पर ओडिशा के पुरी में रेत कलाकार ने ऐसी कलाकारी की लोग तालियां बजाते नहीं थके। दरसअल, प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने अपनी कलाकारी दिखाते हुए समुद्र तट पर जगन्नाथ भगवान की भव्य तस्वीरें बनाई है। सुदर्शन ने भगवान जगन्नाथ के साथ भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की छह फीट की रेत की मूर्ति और 250 नारियल के साथ तीन रथ भी बनाए हैं।

रेत पर दिखाई दसिया बाउरी की कहानी

प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने भगवान जगन्नाथ के साथ भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की छह फीट की रेत की मूर्ति और 250 नारियल के साथ तीन रथ भी बनाए हैं। इसमें उन्होनें दसिया बाउरी की कहानी को दर्शाया है। दसिया बाउरी एक गैर ब्राह्मण महिला थी, जिसे श्री मंदिर में घुसने की इजाजत नहीं थी। लेकिन जब उन्होंने नारियर चढ़ाया तो महाप्रभु ने स्वीकार कर लिया।

करीब पांच टन बालू का इस्तेमाल

रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने मूर्तिकला में करीब पांच टन बालू का इस्तेमाल किया है। इसे पूरा करने में उनके सैंड आर्ट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने भी मदद की। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें