दुनिया में अजीबेगरीब लोगों की कमी नहीं है या यू कहें तो उनका प्यार कभी-कभी इस तरह किसी जीव पर आ जाता है कि वो समाज से हटकर चलने लगते हैं। उनका रहन-सहन लोगों को हैरान कर देता है। दरअसल बेल्जियम का एक ऐसा ही कपल इन दिनों चर्चा में है। वालोनिया क्षेत्र के एक पति-पत्नी, टिफनी और ग्रेगोरी, एक साल से अधिक समय से अपने ही घर में एक जंगली सूअर के साथ रह रहे हैं। उन्होनें उसका नाम ऑस्कर रखा है।
ऐसे लाए कपल सूअर को घर में
ये सिलसिला एक साल पहले शुरु हुआ था। जब एक शिकार के दौरान दोनों 700 ग्राम का एक सूअर का बच्चा अपने घर ले आए। वे उस छोटे से असहाय जीव को जंगल में अकेला नहीं छोड़ना चाहते थे। वह उसके लिए कोई जगह मिलने के इतंजार में उसे घर में ही ले आए। लेकिन दिन गुजरते गए तो कपल को ऑस्कर से प्यार हो गया। लंबा समय बीत जाने के बाद उन्होनें सोचा कि उसे फॉर्म में छोड़ना जरूरी है। जिसके बाद उन्होनें उसे फॉर्म में छोड़ा लेकिन वहां वो खुद को भूखा मार रहा था इसलिए उन्हें फिर से उसे अपने घर पर लाना पड़ा। वो उनके परिवार का हिस्सा बन गया है। अब वो उसे कभी जाने नहीं देंगे।
ऑस्कर के पास अपना सोफा, तकिया
ऑस्कर के पास अपना सोफा, तकिया, कंबल हैं और वह अजनबियों से घर की रखवाली भी करता है। अंजान लोगों को घर के पास देखकर वह उठता है और गुर्राने लगता है। हालांकि वह किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। 80 किलोग्राम वजन के साथ, ऑस्कर पहले से मजबूत है, लेकिन वह अभी भी बढ़ रहा है और लगभग एक साल में उसका वजन 120 किलोग्राम तक पहुंचने की संभावना है।