Big News : अब उत्तराखंड कांग्रेस के इस नेता ने छोड़ी पार्टी, थामा भाजपा का दामन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अब उत्तराखंड कांग्रेस के इस नेता ने छोड़ी पार्टी, थामा भाजपा का दामन

Yogita Bisht
1 Min Read
congress flag uttarakhand news

उत्तराखंड कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। एक और कांग्रेस नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के आठ बड़े नेताओं ने तीन दिन में पार्टी से इस्तीफा दिया है। जिसके बाद से पार्टी में हड़कंप मच गया है।

बीजेपी में शामिल हुए बद्रीनाथ से मौजूदा विधायक राजेंद्र भंडारी

कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के कई पूर्व विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसी बीच बद्रीनाथ से मौजूदा विधायक राजेंद्र भंडारी ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के आठ बड़े नेताओं ने तीन दिन में पार्टी से इस्तीफा दिया है। जिसके बाद से पार्टी में हड़कंप मच गया है।

दिल्ली बीजेपी दफ्तर में की जॉइनिंग

बद्रीनाथ से मौजूदा विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली बीजेपी दफ्तर में जॉइनिंग की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पौड़ी प्रत्याशी अनिल बलूनी भी मौजूद रहे।

congress
Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।