National

इस कंपनी ने अचानक से 155 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानें कारण

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस ने अचानक से अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, कंपनी ने शुक्रवार को अपने 4 कैंपस में कुल मिलाकर 155 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इसमें 55 टीचिंग फैकल्टी का स्टाफ है जबकि 60 नॉन टीचिंग फैकल्टी का स्टाफ है। बताया जा रहा है कि TISS ने बिना किसी नोटिस के ही कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।

क्यों किए कर्मचारी बर्खास्त?

मिली जानकारी के मुताबिक, टीआईएसएस ने सबसे ज्यादा कर्मचारी परिसर से बर्खास्त किए गए हैं। गुवाहाटी परिसर के आधे शिक्षण कर्मचारी और सभी गैर-शि7ण कर्मचारी बर्खास्त कर दिए गए हैं। बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में वो शामिल है जो पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से काम कर रहे थे और यह सभी संविदा पर थे। कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस के निकाले जाने का कारण टाटा एजुकेशन ट्रस्ट से अनुदान न मिलना बताया गया है जिस वजह से कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल रही।

कितने स्टाफ को किया बर्खास्त

बता दें कि टीआईएसएस ने जिन 4 कैंपस में छंटनी की है उसमें मुंबई कैंपस से 20, हैदराबाद से 15, गुवाहाटी कैंपस से 14 और तुलजापुर कैंपस के 6 टीचिंग स्टाफ को बर्खास्त कर दिया है। टाटा इंस्टीट्यट ऑफ सोशल साइंसेज ने 28 जून को बड़े पैमाने पर टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफी की छंटनी की है। इसके अगले ही दिन इंस्टीट्यूट की ओर से स्कूल ऑफ हैबिटेट स्टडीज में कॉन्ट्रैक्ट पर एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें