highlight

मुंबई में कोरोना से तीसरी मौत, 106 संक्रमित, लगभग सभी राज्यों में लाॅकडाउन

breaking uttrakhand newsनई दिल्ली: कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमितों की संख्सा 5 सौ का आंकड़ा छूने का है। कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए 30 राज्यों में लॉकडाउन किया गया है जबकि चार राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है। मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या 106 पहुंच गई है। आज मुंबई में कोरोना से संक्रमित तीसरे व्यक्ति की मौत हो गई।

पेट्रोलियम की सप्लाई पर समीक्षा
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर्स से की मुलाकात कर पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स की सप्लाई की पर समीक्षा की।

पश्चिम बंगाल 31 मार्च तक लॉकडाउन
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में आज शाम 5 बजे से 31 मार्च तक लॉकडाउन करने की घोषणा की है।

Back to top button