National

इस्राइल में फंसे 197 भारतीय लोगों को लेकर तीसरा जत्था पहुंचा भारत

इस्राइल में फंसे 197 भारतीय लोगों को लेकर तीसरा जत्था विशेष उड़ान से देर रात दिल्ली पहुंचा। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने इस्राइल से निकाले गए भारतीय नागरिकों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। 

भारतीय नागरिक ने किया सरकार का धन्यवाद

इस्राइल से लौटे भारतीय नागरिक ने भारत सरकार का धन्यवाद किया। उसने बताया कि हम डर के साये में इस्राइल में जी रहे थे। उसने ऑपरेशन अजय पहल के लिए सरकार का आभार जताया।

विदेश मंत्री ने किया पोस्ट

इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया कि ऑपरेशन अजय आगे बढ़ रहा है। 197 भारतीयों का नया बैच विशेष विमान से वापस आ रहा है। तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी थी कि शनिवार को तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे से दो विशेष उड़ानें संचालित होंगी। पहली उड़ान स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5:40 बजे रवाना हुई। जिसमें 197 यात्री सवार हैं। दूसरा विमान स्थानीय समयानुसार रात 11:00 बजे उड़ान भरने को तैयार है और इसमें 330 यात्री सवार हो सकते हैं। यह उड़ान रविवार तड़के भारत पहुंच जाएगी। ये दोनों उड़ानें एअर इंडिया और स्पाइसजेट की हैं।



Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें