Nainital NewsHighlight

मोबाइल छीन रहा था चोर, फोन बचाने के चक्कर में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

किच्छा से बहेड़ी जा रही ट्रेन में चोर से फोन बचाने के चाकर में युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बता दें युवक ट्रेन के गेट पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। इसी बीच किसी चोर ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। तभी ये हादसा हो गया।

मोबाइल बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हुआ युवक

युवक की पहचान दिलीप कुमार (25) बरेली के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दिलीप रुद्रपुर में अपने भाई के साथ किराए के मकान में रहता था बताया जा रहा है युवक कपड़ों के शोरूम में सेल्समैन की नौकरी करता था। दिलीप नौकरी के साथ रुद्रपुर कालेज से स्नातक कर रहा था।

गेट पर बैठकर मोबाइल चला रहा था युवक

जानकारी के अनुसार दिलीप अपने एक रिश्तेदार के साथ पूर्णागिरी जाने की बात कह रहा था। रिश्तेदार ने उसे देवरनियां बुलाया था। सुबह आठ बजे दिलीप किच्छा स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ। स्टेशन से रवाना होने के बाद दिलीप गेट पर बैठकर मोबाइल चलाने लगा। इसी बीच किसी चोर ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

उपचार के दौरान युवक की मौत

दिलीप चोर से अपना मोबाइल बचाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान चलती ट्रेन से निचे जा गिरा। जीआरपी ने घायल हालत में दिलीप को एसटीएच भिजवाया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें