Udham Singh Nagar NewsHighlight

इंस्टाग्राम में हुई थी मुलाकात, युवक घुमाने के बहाने ले गया किशोरी को कैफे, दिया दरिंदगी को अंजाम

उधम सिंह नगर के एक मॉल के कैफे में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले को लेकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

इंस्टाग्राम में हुई थी मुलाकात

काशीपुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को तहरीर में बताया कि कुछ समय पहले वो इंस्टाग्राम में गांव के ही एक सुमित नाम के युवक से मिली थी। किशोरी ने बताया स्कूल जाने के दौरान सुमित भी अपनी बहन को छोड़ने स्कूल आता था। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई।

किशोरी ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

किशोरी ने बताया कि 25 जून को वह अपनी बहन को छोड़ने अपने मामा के घर गई थी। जब वो वापस लौट रही थी तो सुमित उसे घुमाने के बहाने काशीपुर स्थित एक मॉल के कैफे में ले गया। वहां युवक ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

युवक ने दिया शादी का झांसा

घटना के बाद किशोरी अपने मामा के घर चली गई। आरोपी युवक ने किशोरी को शादी करने का आश्वासन दिया। जिससे वह युवक के झांसे में आ गई। लेकिन कुछ समय बाद युवक अपनी बात से मुकरने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकरी दी।

पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज

पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के घर जाकर उसकी मां को घटना की जानकारी दी। जिस पर युवक के परिजनों ने उन्हें डरा धमका कर वापस भेज दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें