National

यह थे संसद की दर्शक दीर्घा पर कूदने वाले दोनों युवक, सामने आए नाम

संसद की दर्शक दीर्घा पर कूदने वाले दोनों युवकों की पहचान हो गई है। मीडिआ रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार एक युवक का नाम सागर शर्मा है और दूसरे का नाम मनोरंजन है। मनोरंजन कंप्यूटर का छात्र है। वह मैसूर का रहने वाला है। इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस इन्हें पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लेकर गई।  

नीलम और अनमोल शिंदे का प्रदर्शन

वहीं दिल्ली पुलिस ने संसद भवन के बाहर से प्रदर्शन कर रहे दो प्रदर्शिनकारियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला का नाम नीलम है जिसकी उम्र 42 साल है। वहीं दूसके प्रदर्शनकारी की पहचान 24 साल के अनमोल शिंद के रुप में हुई है। इन दोनों को ट्रांसपोर्ट भवन के बाहर से गिरफ्तार किया गया है।

आईबी की टीम कर रही जांच

इस हमले के तुरंत बाद आईबी के सीनियर अधिकारियों की टीम चूक का पता लगाने के लिए संसद भवन पहुंची। आईबी के अलावा एफएसएल की एक टीम भी सबूतों को जमा करने के लिए संसद पहुंच गई। आईबी की टीम दोनो आरोपी सागर और मनोरंजन से पूछताछ कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें