Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: इन चार लड़कों ने नवीन को मार डाला, इस बात का लिया बदला

corona virus patients in uttarakhand

भवाली: नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में हत्या से सनसनी फैल गई थी। ग्राम पंचायत तिरछाखेत के नैनीबैंड पर चार युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक मजदूर की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के वक्त चारों नशे में थे। मंगलवार की सुबह तिरछाखेत निवासी नवीन चंद्र आर्य (52) का शव नग्न अवस्था में खून से लथपथ मिला। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। उसे घसीटा भी गया था।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवीन चंद्र ग्राम प्रधान विनोद कुमार के ताऊ का बेटा था। वह मजदूरी करता था। पुलिस की फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने आसपास से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक अपराध और कानून डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद कुमार साह और एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो मोहित कुमार आर्य (20), राजेश आर्य (18) निवासी तिरछाखेत, आकाश सिंह (24), निवासी तल्ली मंदिर, नीलेश कुमार (24) निवासी हरसौली नवीन के साथ मारपीट करते हुए नजर आए।

इसके बाद चारों की तलाश की गई। बाद में पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। चारों के खिलाफ 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों ने कुछ समय पहले एक शादी समारोह में हुए विवाद के चलते हत्या करने की बात कबूली है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को डीआईजी ने 5000, एसएसपी ने 2500 और एसपी क्राइम और यातायात ने 1000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें