HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News
गर्मी से मिलेगी राहत, अगले दो दिन तक इन जनपदों में बारिश-ओलावृष्टि के आसार

प्रदेश में इन दिनों चढ़ता पारा आमजन के लिए मुश्किलों का सबब बना हुआ है। लेकिन लोगों को दो दिन तक गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जनपदों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।
दो दिन तक ऐसा रहने वाला है मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 18 और 19 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ जनपद में हल्की से मध्यम बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। जिस से कुछ हद तक गर्मी से निजात मिल सकती है।
वहीं इसके अलावा उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार जनपद में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावनाएं है।