National

गुजरात में होगी भारी बारिश, महाराष्ट्र में हुआ जलजमाव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अगले 24 घंटो में गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार राज्य में 20 सेमी से अधिक बारिश होगी और अलग-अलग स्थानों पर यह जारी रह सकती है।

24 जुलाई तक राज्य में अलर्ट

जानकारी के अनुसार गुजरात में मौसम विज्ञान विभाग ने 24 जुलाई तक गुजरात के विभिन्न जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। जुनागढ़ जिले में भारी बारिश के कारण गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वहीं जूनागढ़ में लगातार बारिश के कारण रिहायशी इलाकों में भीषण बाढ़ आने के कारण कई मवेशी और वाहन पानी के तेज बहाव में बह गए हैं।  

भारी बारिश से बेहाल हुआ महाराष्ट्र

वहीं महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भारी बारिश हुई है, जिससे कई इलाकों में जल भर गया है। भारी बारिश के बाद भिवंडी में भी जलजमाव देखने को मिल रहा है। कई कारें पानी में डूब गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें