Pithoragarh NewsHighlight

पिथौरागढ़ में 20 नवंबर तक यहां वाहनों की पार्किंग पर रहेगा प्रतिबंध, VVIP कार्यक्रम के चलते लिया फैसला

पिथौरागढ़ नगर में आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के कारण पुलिस ने एंचोली तिराहे से मलिकाअर्जुन स्कूल और एंचोली से घाट रोड तक सड़क के दोनों और वाहनों की पार्किंग पर 20 नवंबर तक प्रतिबन्ध लगा दिया है. पुलिस ने यह कदम यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने और वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया है.

20 नवंबर तक वाहनों की पार्किंग पर रहेगा प्रतिबंध

पुलिस के अनुसार 20 नवंबर तक इस मार्ग पर वहां पार्क करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. पुलिस ने नगरवासियों से अपील की है कि वे पार्किंग कि व्यवस्था के लिए वैकल्पिक स्थानों का उपयोग करें और इस व्यवस्था का पालन करें. ताकि यातायात में कोई बाधा न आए.

वाहन पार्क किए तो पुलिस ले जाएगी पुलिस लाइन

क्षेत्राधिकारी परवेज अली के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त क्षेत्र में वाहनों को हटवाने के लिए अभियान चलाया. पुलिस के अनुसार उक्त क्षेत्र में अगले 20 नवंबर तक कोई वाहन पार्क किया हुआ पाया गया, तो उसे क्रेन द्वारा टो कर पुलिस लाइन में ले जाया जाएगा.पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में पुलिस का सहयोग करें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें