Dehradun NewsHighlight

मुस्लिम की दुकान पर लगे राम के पोस्टर को लेकर हुआ था हंगामा, जांच पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

राजधानी दून में मुस्लिम व्यक्ति की दुकान में लगे भगवान राम के पोस्टर को फाड़ने को लेकर हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा था। लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। पुलिस की पड़ताल में कुछ और ही कहानी निकली।

मुस्लिम व्यक्ति की दुकान में लगा था भगवान राम का पोस्टर

राजधानी दून में मुस्लिम व्यक्ति की दुकान में भगवान राम का पोस्टर लगा था जिसे लेकर हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं उन्होंने भगवान राम का पोस्टर भी फाड़ दिया और दुकानदार के धर्म पर टिप्पणी भी की। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। जब ये मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पड़ताल में कुछ और ही कहानी सामने आई।

वास्तव में एक हिंदू व्यक्ति की है दुकान

पुलिस को पता चला कि वास्तव में दुकान एक हिंदू व्यक्ति की है। उसने किसी हिंदू व्यक्ति को किराए पर दी हुई है। जिस व्यक्ति ने दुकान को किराए पर लिया था उसने भी किसी और को ये दुकान किराए पर दे दी। जिसको उसने किराए पर दी वो व्यक्ति मुस्लिम था। पुलिस ने इस पूरे मामले में अब महिला नेता राधा धोनी समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस कप्तान ने लिया था संज्ञान

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें महिला नेता और उनके कुछ साथी आईएसबीटी हरिद्वार रोड पर स्थित अमन जनरल स्टोर पर जमकर हंगामा कर रहे थे। हंगामा इस बात को लेकर हो रहा था कि मुस्लिम व्यक्ति की दुकान पर भगवान राम का पोस्टर लगा हुआ था।

इस बात पर आपत्ति जताते हुए महिला नेता द्वारा दूसरे समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए हंगामा किया गया। कार्यकर्ताओं ने जबरन धार्मिक चित्रों को हटा दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस कप्तान अजय सिंह मामले की जांच के आदेश दिए थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें