Big NewsNainital

Haldwani news: हल्द्वानी में जंगल में शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

Uttarakhand haldwani news: हल्द्वानी में जंगल में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।

जंगल में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

Haldwani में भाखड़ा पुल के पास जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि पुलिस खुदकुशी के मामले के तौर पर इसे देख रही है। मिली जानकारी के मुताबिक शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

नशे का आदि था युवक

युवक की पहचान मुखानी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रहने वाले 22 वर्षीय दिनेश लटवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा था कि दिनेश लटवाल काफी समय से बेरोजगार था। बताया जा रहा है कि वो नशे का आदि था। युवक बीते तीन महीने से परिवार से दूर दोस्तों के साथ रह रहा था। मंगलवार को उसने कई दोस्तों से पैसे मांगने के लिए फोन किया था। जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया था।

नीला पड़ा हुआ था युवक का मुंह

पुलिस को शव के पास ही एक कार भी मिली है। बताया जा रहा है कि युवक किसी और की कार लेकर गया था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक युवक का मुंह नीला पड़ा हुआ था। अब तक मौत की वजह हत्या है या आत्महत्या इस बारे में कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button