Big NewsDehradun NewsUttarakhand

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के चारों आरोपी गिरफ्तार,घर के बाहर शव फेंक करहो गए थे फरार

देहरादून के चंद्रबनी में स्थित आराध्या फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की यातनाएं देकर हत्या करणमे के मामले में चार आरोपियों को क्लेमेंट टाउन पुलिस ने दुधली चेकपोस्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों में प्रशांत जुयाल(28)(नशा मुक्ति केंद्र संचालक), अजय शर्मा(40), मनीष कुमार(47) और मोहन थापा(26) शामिल हैं। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक प्रशांत जुयाल और अजय शर्मा के द्वारा 10 अप्रैल की रात में सिद्धार्थ के साथ बेसबॉल से बर्बरता से मारपीट कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद 11 अप्रैल को शव अमानवीय तरीके से गाडी में लाकर घर के दरवाजे पर फेंक दिया था।

नशा मुक्ति केंद्र में बर्बरता से कर दी थी हत्या

बता दें युवक के शरीर पर काफी चोट के निशान थे। इसके साथ ही उसका एक हाथ भी टुटा हुआ था। गुस्साए परिजनों ने घर के बाहर हंगामा कर आरोपियों के गिरफ़्तारी की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद शनिवार को क्लेमेंट टाउन पुलिस ने दुधली चेकपोस्ट से चारों आरोपियों को गिरातफ्तार कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें