UttarakhandHaridwar NewsHighlightRoorkee News

बारातियों और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद, जमकर चली लाठियां, दोनों पक्ष के 10 लोग घायल

रुड़की के भगवानपुर में आई एक बारात में किसी बात को लेकर बारातियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस में तहरीर दी है।

बारातियों और ग्रामीणों के बीच जमकर चली लाठियां

मिली जानकारी के अनुसार थाना सिडकुल क्षेत्र स्थित ग्राम हेतमपुर निवासी एक युवक की बरात रविवार को भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर के घर गई थी। कुछ बरातियों के साथ किसी बात को लेकर ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। नोकझोंक होते देख ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। इसी दौरान बरातियों और ग्रामीणों के बीच लाठी-डंडे तक चल गए।

दोनों पक्ष के 10 लोग घायल

मारपीट में दोनो पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही वायरल वीडियो के जरिए मारपीट करने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें