Udham Singh Nagar NewsHighlight

खर्राटों को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद, देर रात बुला ली पुलिस, फिर…

नींद में खर्राटे आना स्वाभाविक सी बात है। लेकिन उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में खर्राटे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यहीं नहीं मामला इतना बढ़ गया की पड़ोसी ने देर रात पुलिस बुला ली।

खर्राटों को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में रहने वाला अक्षय मिस्त्री चाट का ठेली लगाता है। अक्षत के मुताबित रविवार रात वह परिवार के साथ घर पर सो रहा था। उसने बताया की उसे नींद में खर्राटे आते हैं। उसके खर्राटे से पड़ोसी परिवार विवाद हमेशा उससे विवाद करता है।

विवाद बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस

रविवार रात में नींद में उसे जोर-जोर से खर्राटे आए तो पड़ोसी ने विवाद खड़ा कर दिया। इस पर उनके बीच गाली-गलौच भी हुई थी। इस दौरान पड़ोसी ने पुलिस को बुला लिया। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों को थाने ले आयी और विवाद करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी देकर घर भेज दिया। पीड़ित युवक ने कहा कि नींद में उसे खर्राटे आटे हैं इसमें उसकी क्या गलती है।

पड़ोसियों के बीच आपस में पहले से थी टशन

मामले को लेकर एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि पड़ोसियों के बीच आपस में टशन थी और खर्राटे को वजह बताया गया। दोनों पक्षों को विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर घर भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें