Big NewsDehradun NewsHaldwani News

हल्द्वानी हिंसा की हो न्यायिक जांच, इंडिया एलाइंस के नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

इंडिया एलाइंस के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड राजभवन, देहरादून में राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की है। इंडिया एलाइंस के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने हल्द्वानी हिंसा की न्यायिक जांच की मांग करते हुए राज्यपाल को एक ज्ञापन प्रेषित किया।

हल्द्वानी हिंसा की हो न्यायिक जांच

इंडिया एलाइंस के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर ज्ञापन के माध्यम से हल्द्वानी हिंसा की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही नैनीताल जिले के जिलाधिकारी और एसपी को तत्काल निलंबित करते हुए पद से हटाए जाने की भी मांग की गई है।

अतिक्रमण हटाओ अभियान पर उठाए सवाल

जहां एक ओर इंडिया एलाइंस के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर हल्द्वानी हिंसा की न्यायिक जांच की मांग की है तो वहीं दूसरी ओर इस ज्ञापन द्वारा राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।

congress

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें