National

कांग्रेस पार्टी में कई महिलाएं अच्छी मुख्यमंत्री बन सकती है, अगले 10 सालों में 50 फीसदी WOMEN CM हो- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एर्नाकुलम में उत्साह महिला कांग्रेस के राज्य सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होनें सत्ता में महिला की कमी पर ध्यान दिलाया। उन्होनें कहा कि आज हमारे पास महिला मुख्यमंत्रियों की कमी है।

अगले 10 सालों में 50 फीसदी महिला सीएम हो

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के लिए एक अच्छा लक्ष्य होगा अगर आज से 10 सालों में हमारे पास 50 फीसदी महिला मुख्यमंत्री हो। हमारे पास बहुत कम महिला सीएम हैं पर मुझे पता है कि कांग्रेस पार्टी में कई महिलाएं है, जो एक अच्छी मुख्यमंत्री बन सकती है।

 हर स्तर पर अधिक से अधिक महिलाएं हो

राहुल गांधी ने कहा एकमात्र कमी यह है कि मंच पर पुरुष हावी होता है, जोकि अच्छी बात है, लेकिन अब हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस पार्टी के हर स्तर पर अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी हो।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें