- Advertisement -
बैंक में खाता होना बहुत जरुरी है, लेकिन अगर आपको दो से अधिक बैंक खाते हैं, तो आपको कुछ दिक्कतें आ सकती है। पहले बैंक में सिर्फ घर के मुखिया यानी आपके पिता या पति का ही बैंक खाता होता था। मगर आज के दौर में घर की महिलाओं के साथ-साथ घर के बच्चों के भी खाते हैं। इसके अलावा एक ही आदमी के एक या उससे अधिक बैंक खाते भी हैं।
बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि एक से अधिक बैंक खाता रखने के कई सारे नुकसान भी होते हैं, जिसकी वजह से कई बार लोग धोखाधड़ी के भी शिकार भी हो जाते हैं। इसलिए अगर आपके पास भी एक से अधिक बैंक खाते हैं, तो आपको कुछ तरीके अपनाने चाहिए, जिनसे आप धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकते हैं।
कई बार बैंक खाते के साथ क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी उसी बैंक से लेते हैं, ऐसे में जब वो अपने पुराने खाते को बंद करवाते हैं, तो अपने बैंक से जुड़े क्रेडिट और डेबिट कार्ड को बंद करवाना भूल जाते हैं। इसलिए जब भी अपने खाते को बंद करवाएं तो उससे जुड़े क्रेडिट और डेबिट दोनों कार्डों को भी बंद करवा दें।
- Advertisement -
अगर आपने कई सारे खाते खुलवा रखें हैं और उनमें से सिर्फ एक का ही इस्तेमाल करते हैं, तो बाकि के खातों को जरूर बंद कर दें। आज के समय अपने खाते में न्यूनतम बैलेंस रखना बहुत जरुरी है। साथ ही अलग-अलग बैंकों में न्यूनतम बैंक बैलेंस को लेकर अलग-अलग नियम हैं।
ऐसे में ऊपर से काफी आर्थिक बोझ बढ़ता जाता है। इसलिए अनावश्यक खातों को तुरंत बंद करवाना बेहतर विकल्प होता है। अगर आप लोन लेना चाहते हैं, तो आपको सभी खातों की जानकारी देनी पड़ती है। अगर आपने किसी खाते में कोई लेन-देन नहीं किया है, तो इससे आपको लोन लेने में भी दिक्कत हो सकती है। इसलिए इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए।