Big NewsDehradun NewsUttarakhand

वेब सीरीज में रोल दिलाने का युवती को दिया झांसा, बनाए अप्राकृतिक संबंध

rape

सोशल मीडिया में वेब सीरीज बनाने के लिए कलाकारों की तलाश की सूचना डालने वाले के झांसे में आकर एक युवती उनके जाल में फंस गई। उसने युवती को अपने पास बुलाकर दोस्त के साथ सूनसान जगह ले जाकर उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी और उसका साथी फरार हैं। घटना देहरादून जिले की है।

राजधानी देहरादून के विकासनगर कोतवाली के तहत डाकपत्थर में दो लोगों ने एक युवती को वेब सीरीज में मुख्य रोल देने और पैसे का लालच देकर छेड़छाड़ की है। पीड़ित युवती की तहरीर पर जांच के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, अप्राकृतिक कृत्य, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक दो नवंबर को ज्ञान सिंह नाम के व्यक्ति ने इंटरनेट मीडिया पर वेब सीरीज बनाने के संबंध में एक पोस्ट डाली। इसमें रोल के इच्छुक लोगों को संपर्क करने को कहा। उक्त पोस्ट को देखकर क्षेत्र की एक युवती उसके जाल में फंस गई। युवती का आरोप है कि ज्ञान सिंह व पंजाब सिंह उसे झूला पुल डाकपत्थर में ले जाकर वहां एकांत में उससे छेड़छाड़ की।

युवती का आरोप है कि पैसों का लालच देकर उन्होंने उससे पहले छेड़छाड़ की और फिर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। किसी को बताने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें