UttarakhandBig NewsPauri Garhwal News

जन्मदिन का जश्न मनाकर दोस्तों के साथ घर लौट रहा था युवक, अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, मौत

बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे युवक की कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक युवक की मौत जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

एक की मौत तीन घायल

हादसा भैंस कोट गांव के पास पानी की टंकी के पास हुआ। वाहन अनियंत्रित होकर 40 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। कोतवाली श्रीनगर को सुबह कंट्रोल रूम पौड़ी से भैंसकोट गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कार में चार लोग सवार थे।

जन्मदिन वाले दिन ही सड़क हादसे में मौत

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया की चारों लोग खिरसू से मृतक के जन्मदिन की बर्थडे पार्टी से आ रहे थे। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें