highlightUttarakhand

उत्तराखंड में अगले चार दिन तक मौसम रहेगा साफ, बारिश के नहीं हैं आसार

uttarakhand weather

आजकल राजधानी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में धूप खिली हुई है। इससे दिन में सर्दी से राहत है। सुबह, शाम और रात को कुछ सर्दी जरूर है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने भी आने वाले चार दिनों में उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। यानी 30 नवंबर तक राज्य में बारिश के आसार नहीं हैं।

इस दौरान राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच पहाड़ों में न्यूनतम तापमान में गिरावट व मैदानी इलाकों में अधिकतर स्थानों पर धुंध छा सकती है। शनिवार को भी अधिकतर इलाकों में धूप खिली रही। इससे पहले शुक्रवार को मैदान से पहाड़ तक चटख धूप खिली रही। वहीं राज्य के पौड़ी, नैनीताल, मुक्तेश्वर व मसूरी में सुबह के समय पाले की चादर जमी रही।

देहरादून में फिलहाल तापमान स्थिर है। इसमें हल्का उतार चढ़ाव जारी है। शनिवार 26 नवंबर की सुबह 11 बजे देहरादून तापमान 23 डिग्री सेलिस्यस के करीब था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है।

Back to top button