UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

अगले चार दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम, विभाग ने जारी किया इन जिलों के लिए अलर्ट

प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम बिगड़ा रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए न जाने की अपील की है।

इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, उधमसिंह नगर और चंपावत जनपद के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ साथ तेज बौछार के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

तीन नेशनल हाईवे समेत 275 सड़कें अवरुद्ध

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन होने से तीन नेशनल हाईवे समेत 275 सड़कें अवरुद्ध और नौ स्टेट हाईवे बंद हैं। सड़कें बंद होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कई स्थानों पर यात्री फंसे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने बताया कि अवरुद्ध सड़के खोलने के लिए 234 जेसीबी मशीनों को लगाया गया हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें