Big NewsUttarakhand
उत्तराखंड में 25 नवंबर तक मौसम शुष्क, लेकिन ठंड का रहेगा ये आलम


उत्तराखंड में आजकल मौसम शुष्क चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार 21 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक प्रदेशभर में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना व्यक्त की गई है। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं लग रहे हैं।
वहीं, दिन में तेज धूप के चलते सर्दी का अहसास कम हो रहा है लेकिन सुबह, शाम और रात को ज्यादा सर्दी महसूस हो रही है। वहीं रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं अगर राजधानी के तापमान की बात करें तो सोमवार 21 नवंबर की सुबह पौने 11 बजे देहरादून का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है।