Big NewsUttarakhand

अगले पांच दिन उत्तराखंड में मौसम रहेगा साफ, लेकिन सर्दी में होगा इजाफा

uttarakhand weather
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों पहाड़ी जिलों की ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया। जबकि अधिकांश मैदानी जिलों में भी मौसम साफ रहा, लेकिन इसके साथ ठंड में इजाफा हुआ हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा।

आज 16 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। लेकिन इस बीच मैदानी क्षेत्रों में सुबह, शाम और रात को ठंड बढ़ने की भी संभावना है। जबकि दिन में तेज धूप खिलने के चलते मौसम सुहावना रहेगा। बुधवार 16 नवंबर की सुबह सवा दस बजे देहरादून का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें