UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

आज भी खराब रहेगा मौसम, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, पढ़ ले ये जरुरी अपडेट

प्रदेश में आज भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 22 जून तक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से तीव्र बारिश की संभावना है। बता दें मंगलवार सुबह पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान में बदल छाए रहे। हालांकि दिन चढ़ने तक तेज धूप खिल गई।

इन जनपदों में खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले तीन दिनों तक देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जनपद में हल्की से तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।

25 जून को होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून पांच दिन देरी से यानी की 25 जून को प्रदेश में प्रवेश करेगा। इससे पहले 21 और 22 जून को प्री मानसून की अच्छी बारिश होगी। हालांकि इससे पहले भी पहाड़ी जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम का अपडेट लेकर यात्रा करने की हिदायत दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें