HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

प्रदेश में कल शाम से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन तक इन जिलों में बारिश- बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम के करवट बदलने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक 30 की शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार कुछ पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार हैं।

30 और 31 मार्च तक देखने को मिलेंगे मौसम में बदलाव

इसे देखने मौसम विभाग ने 30 और 31 मार्च को राज्य के कुछ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों से सुरक्षित और सावधान रहने की अपील की है।

एक अप्रैल के बाद मौसम साफ रहने के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने से जानमाल की हानि और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण और बागवानी को भारी नुकसान हो सकता है।

हालांकि एक अप्रैल की शाम तक ये एक्टिविटी बनी रहेगी। इसके बाद दो-तीन दिन तक प्रदेश के मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और मौसम साफ बना रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें