UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

आज भी मौसम खराब रहने के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट

बुधवार को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश के साथ साथ तेज गर्जना की संभावना जताई है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

22 जून से शरू होगा प्रदेश में प्री-मानसून

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में कही-कहीं हल्की बारिश के साथ साथ तेज हवा चल सकती है। प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में प्री-मानसून से पहले भी बारिश के आसार हैं। प्रदेश में प्री-मानसून 22 जून यानि की कल से शुरू होगा।

25 जून को होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून पांच दिन देरी से यानी की 25 जून को प्रदेश में प्रवेश करेगा। इससे पहले 22 जून को प्री मानसून की अच्छी बारिश होगी। हालांकि इससे पहले भी पहाड़ी जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम का अपडेट लेकर यात्रा करने की हिदायत दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें