Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : एक के बाद एक 6 लोगों को बना चुका शिकार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

cabinet minister uttarakhand

हल्द्वानी: फतेहपुर वन रेंज मे आज बाघ ने फिर एक और महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने महिला का शव ला रही वन विभाग की गाड़ी का घेराव क़र जमकर बवाल किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीण किसी तरह शांत हुए। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया हैं। घटना के बाद वन विभाग ने गश्त बढ़ा दीं हैं और ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ के आतंक से निजात दिलाने की मांग की हैं।

पिछले 4 महीने मे बाघ ने 6 लोंगो को अपना शिकार बनाया है, फतेहपुर रेंज मे वन विभाग ने अब तक कैमरा ट्रेप, ड्रोन कैमरे के जरिये बाघ की तलाश की लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है, पिछले 3 दिन के अंदर 2 महिलाओ को अपना शिकार बनाने वाले बाघ के खौफ से ग्रामीण खौफजदा हैं, हल्द्वानी के कुमाऊँ कॉलोनी की रहने वाली महिला आज जंगल मे चारा लेने गयी थी जहाँ बाघ ने उस पर हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हों गयी, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला का शव ला रही वन विभाग की गाड़ी का घेराव किया

पुलिस के हस्तक्षेप करने के बाद ग्रामीण शांत हुए और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। वन विभाग के रेंजर के मुताबिक बाघ द्वारा लगातार किये जा रहे हमलों को देखते हुए गश्त के लिए स्टाफ और बढ़ा दिया गया है, दिन रात जंगल में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है, इसके अलावा ड्रोन और कैमरा ट्रैप की भी मदद ली जा रही है, लेकिन अभी तक बाघ वन विभाग की पहुँच से दूर है।

पिछले 4 महीनों मे फतेहपुर वन रेंज मे जिस तरह से बाघ का आतंक बढ़ा है उससे ग्रामीणों में भय व्याप्त होना लाजमी है, उससे भी बड़ा चिंता का विषय यह है कि वन विभाग के पास पर्याप्त साधन होते हुए भी अभी तक वन विभाग 6 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले बाघ को पकड़ नही पाया है, जिसका आक्रोश आज वन विभाग को झेलना पड़ा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें