Dehradun NewsHighlightUttarakhand

त्योहारी सीजन आते ही देहरादून से पूर्वांचल जाने वाली ट्रेन हुई पैक, वेटिंग का आंकड़ा पहुंचा 350 के पार

त्योहारी सीजन आते ही देहरादून से पूर्वांचल की ओर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी अपने घर जाने पर विचार कर रहे हैं तो एक बार ट्रेन की वेटिंग लिस्ट जरूर देख लें। देहरादून से गोरखपुर व मुजफ्फरपुर जाने वाली राप्तीगंगा एक्सप्रेस में वेटिंग का आंकड़ा 350 के पार पहुंच चूका है। यही हाल हावड़ा व उपासना एक्सप्रेस का भी है।

होली के कारण अभी से पैक होकर चल रही हैं ट्रेनें

त्योहारी सीजन में देहरादून से पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में खचाखच भीड़ देखने को मिलती है। होली के कारण ट्रेनें अभी से पैक होकर चल रही हैं। जिन यात्रियों को देहरादून से सीधे टिकट नहीं मिल रहे हैं, वह दूसरे विकल्प के तौर पर दिल्ली व अन्य स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने की तैयारी में लगे हुए हैं।

होली स्पेशल ट्रेन के लिए हो सकता है फैसला

मिली जानकारी के मुताबिक त्योहारी सीजन में पूर्वांचल रूट पर भीड़ देखने को मिल रही है। अगर आवश्यकता पड़ती है तो होली पर स्पेशल ट्रेन के लिए मुरादाबाद मंडल से निर्णय लिया जा सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें