Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : खुद ‘आप’ को कहा अलविदा, दूसरों की भी उतरवा दी टोपी

devbhoomi news

लक्सर : आम आदमी पार्टी से लक्सर विधानसभा के टिकट दावेदार अमित चौधरी राष्ट्रभक्त ने लक्सर क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में एक सभा का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र के कई गांव से आए उनके समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

अमित चौधरी राष्ट्रभक्त के द्वारा आम आदमी पार्टी को छोड़ने के बाद अब लक्सर क्षेत्र में पार्टी को छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज प्रतापपुर गांव में क्षेत्र के कई गांवों से आए अमित चौधरी के हजारों समर्थकों ने आम आदमी पार्टी की टोपी उतारकर पार्टी को अलविदा कह दिया। अमित चौधरी के समर्थकों का कहना है की अमित चौधरी को हम निर्दलीय ही लक्सर सीट से जिता कर विधानसभा में भेजने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी पार्टी के साथ नहीं हैं। हम तो अमित चौधरी राष्ट्रभक्त के साथ हैं। अमित चौधरी ने हम सबके दिलों में अपनी एक खास जगह बना रखी है।

अमित चौधरी राष्ट्रभक्त ने मीडिया को बताया के आम आदमी पार्टी ने उनके साथ छल किया है। जबकि उन्होंने दिन रात एक करके आम आदमी पार्टी को लक्सर क्षेत्र में ऊंचाई तक पहुंचा दिया था। उन्होंने बताया कि अब पार्टी में उन्हें घुटन सी महसूस होने लगी थी इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ी है। साथ ही उन्होंने बताया क्षेत्र के कई हजार लोग उनके समर्थक हैं जिन्होंने आज आम आदमी पार्टी छोड़ दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें