HighlightNational

हाथ के इशारे से ही बजने लगेगा मंदिर का घंटा, केवल 8 दिन में बनाया

Ashish Sanchani

 

राजकोट: कोरोना महामारी के दौर में बचाव के लिए लोगों ने कई उपाया किए। आज से देशव्यापी कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो चुका है और देश में कुल 3,006 केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। देश में कोरोना को हराने के लिए लोगों ने अपनी-अपनी तरफ से कई दूसरे कदम भी उठाए। ऐसा ही एक नया प्रयोग गुजरात के राजकोट में एक मंदिर में भी देखने को मिला, यहां मंदिर में सेंसर से चलने वाला घंटा लगाया गया है।

राजकोट के विश्वकर्मा मंदिर में प्रशासन की ओर से सेंसरयुक्त घंटा लगाया गया है। जो बिना किसी स्पर्श के बज जाएगा। कोरोना काल में कम से कम मानवीय संपर्क को स्थापित किया जा सके, इसके लिए ये सेंसरयुक्त घंटा लगाया गया है। यह घंटा दो से 20 सेंटीमीटर की दूरी पर हाथ रखने से ही अपने आप बजने लगता है।

राजकोट के स्थानीय निवासी हरिकृष्ण भाई अडियेचा और आशीष संचाणी ने इस सिस्टम को तैयार किया है। इस घंटे में सेंसर, सर्किट, मोटर, एलीमीटर और वायर का उपयोग किया गया है। सिविल इंजीनियर आशीष भाई ने बताया कि सेंसरयुक्त घंटे को बनाने में आठ दिन का समय लगा। आशीष ने बताया कि उनके दोस्त और सॉफ्टवेयर इंजीनियर हरिकृष्ण ने इसे बनाने के लिए प्रेरित किया और मदद भी की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें