Dehradun NewsHarish RawatHighlightUttarakhand Congress

हरदा की कार की बोनट पर दिखा सांप, कई घंटों चौकी में बैठे रहे पूर्व सीएम

SNAKE ON HARISH RAWAT CAR

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार की बोनट पर सांप दिखने से कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। हरीश रावत कार से बाहर उतरे और सांप को देखने लगे लेकिन सांप गायब हो गया। दरअसल मामला सोमवार रात का है जब पूर्व सीएम हरीश रावत जन्माष्टमी पर झांकी देखकर लौट रहे थे। जब वे वहां से अपने आवास के लिए लौटने लगे तो उनकी कार की बोनट पर सांप दिखा। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अपनी कार धारा चौकी के आगे खड़ी कर काफिले की दूसरी कार से अपने आवास तक पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 11 बजे की है। पूर्व मुख्यमंत्री घंटाघर स्थित गीता भवन में झांकी को देखकर लौट रहे थे। उनकी कार धारा चौकी के बाहर खड़ी थी। जैसे ही वो झांकी देखकर लौटे औ कार में बैठने लगे को उनकी गाड़ी के बोनट पर सांप दिखा। वो कार में नहीं बैठे।

वहीं इसकी सूचना धारा चौकी पुलिस को दी गई। धारा चौकी के इंचार्ज शिशुपाल सिंह राणा मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को भी बुलाया। इतनी देर में सांप अचानक गायब हो गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने काफी देर तक सांप को ढूंढा लेकिन सांप नहीं मिला। इसके बाद हरीश रावत दूसरी गाड़ी से अपने आवास के लिए रवाना हुए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें