Dehradun NewsHighlight

राजस्थान से युवती को देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल लाया झोलाछाप डॉक्टर, छोड़कर फरार

वहीं इसके बाद गांधी शताब्दी के डॉक्टरों ने युवती की आंख की जांच की और दवा डालकर दो दिन बाद दिखाने को कहा है।पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि 18 जून को उसकी गुमशुदगी दर्ज है। इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान पुलिस से बात हुई है। वहां पर गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस वहां से परिजनों को लेकर चल दी है। युवती को थाने में रखा गया है और गाड़ी कब्जे में ले ली है। राजस्थान पुलिस देर रात तक दून पहुंच जाएगी। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ब्लैक फंगस होने की बात कही

युवती ने बताया कि जब उसने गांव के डॉक्टर से आंख से दिखाई नहीं देने की बात कही तो उसने कहा कि उसे ब्लैक फंगस हो गया है और वह उसका इलाज कराने यहां लाया है। लेकिन, उसके घर पर उसकी बात नहीं कराई गई।युवक ने युवती का नाम भी अस्पताल में गलत बताया। वहीं एक फाइल कार से मिली है। जिसमें नर्मदा नामक मरीज की फाइल मिली है, जिसे कई अस्पतालों में दिखाया गया है। पुलिस ने फाइल अपने कब्जे में ले ली है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें