Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : यूक्रेन से छात्रों की वापसी का सिलसिला जारी, अब तक लौट चुके इतने

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को लाने का सिलसिला जारी है। अब तक 40 छात्रों को वापस लाया जा चुका है। लेकिन, अब भी बड़ी संख्या में छात्र वहां फंसे हुए हैं। पिछले दो दिनों में उत्तराखंड के 16 छात्र यूक्रेन से लौटे हैं। स्थानिक आयुक्त कार्यालय की टीम ने एयरपोर्ट पर यूक्रेन से सकुशल लौटे छात्रों का स्वागत किया।

अब तक 40 छात्र लौट चुके हैं। जबकि सरकार को 282 छात्रों व अन्य लोगों की सूचना प्राप्त हो चुकी है। शासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक देहरादून की ईशा रावत, हरिद्वार के मोहम्मद अनास, नैनीताल के शैली त्रिपाठी व पिथौरागढ़ की तनुश्री पांडेय मंगलवार देर रात नई दिल्ली पहुंची।

बुधवार की सुबह नौ छात्र पहुंचे हैं। इनमें हरिद्वार की कंचन, मानसी, टिहरी से स्नेहा पांडेय, शौर्य, मोहम्मद आबिद और चंपावत से ओसीन, ऊधमसिंह नगर के शावेद अली व ऋतिक राजपूत पहुंचे हैं। आज भी कई छात्रों के वापस लौटने की उम्मीद है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें