देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को संविधान दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारत के मुक्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मौजदू रहे।
राष्ट्रपति मुर्मु ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति मुर्मु और सीजीआई डीवाई चंद्रचूड़ ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 7 फीट ऊंची प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू और सीजेआई चंद्रचूड़ ने पौधारोपण किया।
2015 से मनाते हैं संविधान दिवस
बता दें कि हर साल 26 नवंबर को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाया गया था। साल 2015 से आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसस पहले इस दिन को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था।