Pithoragarh NewsHighlight

चाऊमीन सेन्टर की आड़ में संचालक कर रहा था शराब तस्करी, पुलिस ने किया अरेस्ट

पिथौरागढ़ में शराब पीकर वाहन चलाने और उत्पात मचाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने और लड़ाई-झगड़ा कर शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया.

हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान

पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 70 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है. जिसमें बिना डीएल के वाहन चलाने पर कुल 12 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 12 चालकों की चालानी रिपोर्ट सीओ कार्यालय में पेश कर 6 के वाहन सीज किये गए हैं.

चाऊमीन सेन्टर की आड़ में संचालक कर रहा था शराब तस्करी

चैकिंग के दौरान वाहन चालक, धीरज सिंह महर निवासी पिथौरागढ़ को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने चाऊमीन सेन्टर की आड़ में शराब तस्करी करने वाले दुकान संचालक को भी अरेस्ट किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें