अफ्रीकी देश मोरक्कों में शुक्रवार देर रात जोरदार भूकंप आया। मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। बताया जा रहा है कि इस इलाके में 120 साल बाद सबसे ताकतवर भूकंप आया है। इससे पहले 1960 में अगादिर के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। तब हजारों लोगों की मौत हो गई थी।
296 लोगों की मौत, 153 लोग जख्मी
इस भूकंप में 296 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 153 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। भूकंप की वजह से कई इमारतें ढह गई हैं।
इघिल गांव में आया भूकंप
जानकारी के अनुसार यह भूकंप एपिसेंटर एटलस पर्वत के पास इघिल नाम के गांव में आया है। यह माराकोश शहर से 70 किलोमीटर की दूरी पर है। भूकंप की हगराई जमीन से 18.5 किलोमीटर नीचे थी। इस भूकंप के झटके पुर्तगाल और अल्जीरिया तक महसूस किए गए हैं।