National

ट्रेन में अंडरवियर और बनियान में घूमते दिखे विधायक, बोले- मेरा पेट खराब हो गया था

तेजस पटना राजधानी ट्रेन में अंडरवियर-बनियान पहने एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल ये कोई और नहीं बल्की बिहार के जनता दल यूनाइटेड विधायक गोपाल मंडल हैं, जो ट्रेन में अंडरवियर और बनियान में घूमते नजर आए। इसको लेकर एक यात्री ने आपत्ति जताई तो नौबत मारपीट तक आ गई। वहीं मामला इतना बढ़ गया कि विधायक गोपाल मंडल को अपनी सफाई पेश करनी पड़ी. दरअसल यह पूरा मामला राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जा रही तेजस रेकयुक्त राजधानी एक्सप्रेस का है. जदयू के विधायक गोपाल मंडल जब दिल्ली जा रहे थे तभी ट्रेन की बोगी में वे बनियान और अंडरवियर पहने घूम रहे थे.

रेलवे पुलिस के मुताबिक इस दौरान किसी मुसाफिर ने जब इस पर आपत्ति जताई तब आरोप है कि विधायक ने यात्री के साथ बुरा सुलूक किया. इसकी सूचना यात्री ने टीटीई और पुलिस को दी. इसके बाद मामले को समझा-बुझाकर निपटा दिया गया.

इधर, जब विधायक की यह तस्वीर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब अब उन्होंने सफाई दी है. विधायक गोपाल मंडल ने सफाई देते हुए कहा कि वास्तव में मैं अंडरवियर और बनियान में था. ट्रेन में चढ़ा तो मेरा पेट खराब हो गया. मैं जो भी बोलता हूं सच बोलता हूं, झूठ नहीं बोलता हूं. ऐसा नहीं कि इस पर मुझे फांसी हो जाएगी.

इधर, रेलवे के अधिकारी भी इस घटना की तसदीक की है. पूर्व मध्य रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर राजेश कुमार ने बताया कि विधायक तेजस रेकयुक्त राजधानी एक्सप्रेस में पटना से नई दिल्ली जाने के सिलसिले मेमें बनियान और अंडरवियर में घूमते दिखे. इसके बाद कुछ मुसाफिरों ने आपत्ति जताई. आरपीएफ और टीटीई ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कर दिया. उन्होंने कहा कि अब विधायक जी ने इस पर अपने रद्देअमल का इज़हार कर दिया है.

Back to top button