Big NewsDehradun News

देहरादून में इनकाउंटर, दरोगा को लगी गोली, बदमाश भी घायल

पत्नी को गोली मारकर फरार हुए हरियाणा के बदमाश की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी ने दरोगा के पेट में गोली मार दी। बता दें महिला को गोली मारने वाले की तलाश में पुलिस ने महिला के पति शुभम को ट्रैक किया था।

आरोपी के मसूरी के एक होटल में छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद से पुलिस मसूरी के होटलों में तलाशी ली। शनिवार रात को पुलिस ने आरोपी शुभम निवासी हरियाणा को मसूरी के एक होटल के बाहर देखा। जैसे ही पुलिस आरोपी की तरफ बड़ी आरोपी ने दरोगा मिथुन कुमार के पेट पर गोली चला दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपी के पैर में गोली मारी है। फिलहाल घायल दरोगा और आरोपी को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने अपने पिता की भी हत्या की थी। आरोपी के पास से दो पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई है।

ये है पूरा मामला

13 जनवरी को रायपुर थानों रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे एक महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। महिला को इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया। जब महिला के सिर का ऑपरेशन किया गया तो उसकी सिर से एक गोली निकली थी। उसके बाद से ही महिला के पति की तलाश की जा रही थी।

तानिया निवासी हरिद्वार की शादी 2020 में शुभम प्रभु दयाल निवासी सोनीपत हरियाणा से हुई थी। शादी के बाद तानिया अपने पति के साथ सोनीपत में ही रहती थी। तानिया की बहिन काव्या ने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन का शादी के बाद से हम लोगों से कम ही संपर्क होता था।

शादी के बाद वह केवल 4-5 बार ही अपने पति व ससुर के साथ घर आई थी। तानिया ने अपनी बहन काव्य को बातचीत में बताया था कि उसके ससुर व उसके भाइयों के बीच जमीन को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा है। जिसके बाद उसके ससुर घर से कही चले गए थे। उसके बाद से तानिया और उसके पति शुभम का भी कुछ पता नहीं था।

सीएम धामी ने लिया मामले के संज्ञान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लिया है। सीएम धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह को घायल दरोगा के बेहतर इलाज और आरोपी शुभम पर कठोर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें