देहारदून : गैरसैंण को कमिश्नरी बनाए जाने की पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा पर अब त्रिवेंद्र कैबिनेट में मंत्री रहे सदस्य ही सवाल खड़े कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, रेखा आर्य के बाद अब शासकीय प्रवक्ता बने सुबोध उनियाल ने भी गैरसैंण कमिश्नरी को लेकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के फैसले पर सवाल उठाए हैं।
शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि यह फैसला कैबिनेट का फैसला नहीं था। ,साथ ही इशारों ही इशारों में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह भी कह दिया कि गैरसैंण कमिश्नरी का फैसला लोकतंत्र का फैसला नहीं बल्कि एक तंत्र का फैसला था,इसलिए लोकतंत्र में इस फैसले देखते हुए पुनर्विचार किया जा रहा है क्योंकि लोकतंत्र में जिस फैसले का विपरीत प्रभाव पड़ रहा हूं उस पर पुनर्विचार किया जाता है।