National

मैनेजर को करंट लगाया, खंभे से बांधकर जमकर डंडे बरसाए, सांसे जाने तक पीटा, छीन लिया पिता का आखिरी सहारा

बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसने भी देखा उनका कलेजा पसीज गया । दरसअल ये वीडियो शाहजहांपुर का है । जहां ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर शिवम को खंभे से बांधकर तब तक डंडे बरसाए गए जब तक उसकी सांस नहीं रूकी । वीडियो एक गोदाम का है वहां हौजरी का सामान रखा हुआ है। कई सारे लोग डंडे से पीटते हुए शिवम को देख रहे हैं लेकिन किसी ने भी यह सब बर्बरता को रोकने की कोशिश नहीं की । वहीं जब शिवम अधमरा हो गया तो उसे अस्पताल में लावारिस में भर्ती कराकर भाग आए

शिवम की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

.वहीं मंगलवार देर रात परिजन को सूचना मिलने पर जब वे मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो शव देखकर बिलख पड़े । शिवम के पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे, जो उसे बेरहमी से पीटने के बाद मिले थे । वहीं शिवम के सिर पर भी गहरा घाव था

।सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर और शिवम के पिता की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने व्यापारी नेता नीरज गुप्ता और ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक बंकिम सूरी समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।  इस मामले में ट्रांसपोर्टर समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है।

सात साल से कंपनी में मैनेजर था शिवम

चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला अजीजगंज में रहने वाले अधीश जौहरी के मुताबिक उनका बेटा शिवम जौहरी शाहजहांपुर सूरी ट्रांसपोर्ट में सात साल से मैनेजर था। उन्होंने बताया कि शाम को ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी बलराम ने उन्हें शिवम को करंट लगने की सूचना दी। बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। वह परिवार वालों के साथ वहां पहुंचे तो मोर्चरी में शव रखा मिला। शिवम के सिर के साथ ही शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।

परिवार का इकलौता सहारा था शिवम

बेटे की मौत के बाद पिता अधीश जौहरी पूरी तरह से टूट गए। उनके जीने का सहारा उनका बेटा शिवम ही था । 1998 में उनकी पत्नी का देहांत हो गया था। वर्ष 2016 में उनके बड़े बेटे की दिल्ली में हार्टअटैक से मौत हो गई थी। शिवम ही उनका सहारा था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें