HighlightNational

बुली बाई ऐप मामले में मुख्य आरोपी यहां से गिरफ्तार, उम्र सिर्फ 20 साल, बीटेक का है छात्र

bully app

बुली बाई ऐप मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बता दें कि इससे पहले तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं जिसमे से दो आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार किए गए हैं। जानकारी मिली है कि आईएफएसओ टीम ने मुख्य आरोपी को असम से गिरफ्तार किया है जिसे टीम दिल्ली लेकर आ रही है।

डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ टीम ने असम से मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। बताया कि ये बुल्ली बाई ऐप का मुख्य साजिशकर्ता, क्रिएटर और ऐप का मेन ट्विटर अकाउंट होल्डर है जिसे दिल्ली लाया जा रहा है। डीसीपी ने बताया कि मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई की उम्र सिर्फ 20 साल है और वो बीटेक का छात्र है। नीरज बिश्नोई असम के जोरहाट जिले के दिगंबर इलाके का रहने वाला है। नीरज भोपाल के वेल्लोर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी का छात्र है।

पुलिस इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सिविल इंजीनियरिंग के छात्र विशाल झा को बेंगलुरु, श्वेता सिंह को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर और कोटद्वार से मयंक रावत को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि इस एप के जरिए मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगाई जाती थी। इसमे फेक फोटो डाउनलोड करके अपलोड की जाती थी और महिलाओं की बोली लगाई जाती थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें