लालकुआं : भाजपा ने कई सीटिंग विधायकों का टिकट इस बार काट दिया है। वहीं कांग्रेस ने प्रत्याशी बदल दिया है। अब लालकुआं से कांग्रेस ने हरीश रावत को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने लालकुआं विधानसभा सीट से मोहन सिंह बिष्ट को टिकट दिया और चुनाव के मैदान में उतारा। इस ऐलान से इस सीट पर बगावत शुरु हो गई है।
आपको बता दें कि भाजपा द्वारा मोहन सिंह बिष्ट को टिकट देने से एक प्रबल दावेदार नाराज हो गए हैं। टिकट के प्रबल दावेदार पवन चौहान द्वारा आयोजित महापंचायत में पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने साल 2012 से आज तक की गई भाजपा की सेवा का जिक्र करते हुए वह फफक फफक कर रो पड़े।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का टिकट बंटवारा भाजपा की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। इस दौरान उन्होंने हजारों लोगों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि वह, लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर कर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को धूल चटाएंगे। इस दौरान नेता जी फफक फफक कर रो पड़े।